परंपरा का हिस्सा बनाया
निरंतर पार्टी के विभिन्न दायित्वों पर 2002 में भाजपा से नगर पालिका का चुनाव लड़ा। अनेक सामाजिक संगठन में अध्यक्ष का दायित्व निभाया और वर्तमान में रुड़की की चावमंडी स्थित सबसे बड़ी गौशाला के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। प्रमोद गोयल ने बेटे सागर गोयल को भी इसी परंपरा का हिस्सा बनाया।
दादाजी और पिताजी का सपना पूरा होते देखा
सागर संघ से जुड़े रहने के साथ दो बार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में भी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार में सदस्य हैं। सागर का कहना है कि उनके दादाजी और पिताजी का सपना पूरा होते देख पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, सीएम धामी हरकी पैड़ी पर करेंगे दीपदान