देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के ऑलराउंडर अवनीश सुधा अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी खेलते नजर आएंगे। टीम प्रबंधन ने वीनू मांकड के शेष मैचों में टीम में बदलाव की पैरवी की है।
टीम में ऑलराउंडर की कमी महसूस की गई है। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) से अवनीश सुधा समेत कई अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का आग्रह किया है। इस पर सीएयू ने भी हामी भरी है। टीम में मीडियम पेसर के रूप में ऑल राउंडर की कमी है। इसके लिए अवनीश सुधा के साथ ही तनुष गुसाईं, दविंदर सिंह बोरा, श्रेय सिंह का नाम सुझाया गया है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा का कहना है कि प्रबंधन की मांग पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बता दें, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले पुडुचेरी में चल रहे हैं।
अंडर-23 के लिए कैंप आज से
देहरादून। अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम चयन के लिए 20 अक्तूबर से खिलाड़ियों का कैंप शुरू होने जा रहा है। कैंप में 30 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें से प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन होगा। सीएयू के सचिव महिम वर्मा के अनुसार कैंप 20 से 26 अक्तूबर तक चलेगा। कैंप में ट्रायल से शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों को शामिल किया है।
ये हैं खिलाड़ी
अजीत सिंह रावत, तुषार सकलानी, मनीष गौर, अमित सिंह भंडारी, शोभित सरीन, दिव्यांशु यादव, सागर सिंह रावत, हिमांशु शर्मा, क्षितिज तिवारी, अग्रिम तिवारी, जगमोहन नगरकोटी, निखिल कोहली, निखिल पुंडीर, विकास, बिनय सिंह, प्रियांक सिंह, दीपेश कुमार, रणजीत सिंह, शिवम सरोहा, शिवम उपाध्याय, बलवंत बफिला, चेतन रतूड़ी, विशाल पंवार, हरमन सिंह, आर्यन चौधरी, विशाल कश्यप, विशाल डंगवाल, अभिनव बिष्ट, सुफियान खान, दिनेश पंवार।
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कैंप 24 से
देहरादून। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली उत्तराखंड टीम के चयन के लिए 24 अक्तूबर से कैंप शुरू होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। कैंप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम के लिए चुना जाएगा।
कैंप में चुने खिलाड़ियों में पीयूष जोशी, वैभव पंवार, सौरव चौहान, आशीष जोशी, आदित्य आर्य, हरजीत सिंह, आशीष चौैधरी, धनराज शर्मा, संजय गोस्वामी, विजय जेठी, हर्षित बिष्ट, शिवम खुराना, वैभव भट्ट, फतेह सिंह राणा, दिक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा, शिवम यादव, सन्नी राणा, आकाश मंदवाल, गिरीश रतूड़ी, बादल चौधरी, कार्तिक जोशी, करनवीर कौशल, सौरभ रावत, संजीत सजवाण, अवनीश सुधा, रोहित डंगवाल, जितेंद्र सिंह, दीपक धपोला, प्रदीप चमोली, शुभम सौडियाल, आदित्य सेठी, गौरव कुमार, हिमांशु बिष्ट, सन्नी कश्यप, विजय शर्मा, राजेश तंगरी शामिल हैं।