फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर पास न बनने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा

विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय में पास न बनने पर प्रदर्शन करते प्रत्याशी और उनके समर्थक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। ब्लॉक मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पास न बनने पर प्रत्याशी समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद दोपहर बाद ब्लॉक प्रशासन ने लोगों को पास जारी करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि 21 अक्तूबर को आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव का मतगणना कार्य होना है। ऐसे में शनिवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना अभिकर्ता के रूप में पास बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। जहां दोपहर दो बजे तक भी उनके पास नहीं बन सके। जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि बीते दो दिन से वह पास बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन निर्वाचन कार्य में लगे किसी भी कर्मचारी को पास संबंधित फार्म की कोई जानकारी नहीं है। 20 अक्तूबर को रविवार है। जिसके बाद सोमवार को काउंटिंग की जानी है। ऐसे में अब तक किसी भी व्यक्ति का पास नहीं बन सका है। मामले में जवाब देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं है। वहीं आरओ चंद्रकिशोर ने बताया कि रविवार को भी ब्लॉक मुख्यालय में पास बनाने का काम किया जाएगा। काउंटिंग से पूर्व सभी अभिकर्ताओं को पास जारी कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार यादव, देवराज शर्मा प्रताप सिंह चौहान, इब्राहिम, पुष्पा, रोहित रोहिला, नरेंद्र तोमर, गुलफाम जान, सुमित नेगी, कामिल हुसैन, काजल, सन्नी, दीपक, अफरोजा प्रवीन, शबनम, मंसूर खान, पुष्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें