प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलाें को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।