फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफा, अब पहाड़ी क्षेत्रों में दौड़ेंगे ऑटो

Thu, 05 Dec 2013 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी उत्तराखंड का ऐसा पहला पहाड़ी जिला होगा, जहां ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में जिले में 10 ऑटो परमिट जारी करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


आपदा पीड़ितों को वरीयता
इसमें आपदा पीड़ितों को वरीयता दी जाएगी। बुधवार को ईसी रोड स्थित गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में आरटीए की बैठक हुई। बैठक में तीस बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से बीस पर एक सप्ताह बाद निर्णय लेना तय हुआ।

पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग

उत्तरकाशी में 10 ऑटो चलाने पर आरटीए ने मुहर लगा दी। हालांकि, ये ऑटो तिपहिया नहीं, बल्कि चार पहिया वाहन होंगे। पहाड़ में पुराने व्यावसायिक वाहन संचालकों को भी राहत दी गई है। पहाड़ी रूटों पर वाहनों की आयु 12 साल होती है।
विज्ञापन


पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान

अब इस अवधि के बाद वाहन संचालक इन्हें 15 साल तक मैदानी रूट पर चला सकेंगे। पहाड़ के एक दर्जन मार्गों पर सवारी वाहनों के संचालन का भी निर्णय लिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई ने बताया दो साल बाद आरटीए की बैठक हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग

इसलिए हाईकोर्ट के निर्णयों पर ज्यादा चर्चा हुई। बताया कि कुछ फैसले अभी सुरक्षित रखे गए हैं, समीक्षा के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें