फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लगी मशीन दूर करेगी आपकी फिक्र

Tue, 02 Feb 2016 03:30 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली का आशंका में अब देहरादून के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर सही स्थिति जानने के लिए ऑटो मिशन मशीन लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


ग्राहक को वाहन में तेल भरवाने के बाद भी शक है कि उसकी गाड़ी में तेल कम डाला है तो वह पेट्रोल पंप कार्यालय में बैठे ऑपरेटर से संपर्क कर सही माप जानी जा सकती है।

तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान निकाल दिया है। कंपनियों ने अपने-अपने पंपों पर आटो मिशन मशीन लगवा दी है। इस मशीन से एक ओर ग्राहकों को तेल भरवाते समय संतुष्टि होगी वहीं कंपनियों को भी इससे कई तरह के फायदे हैं।
विज्ञापन


ग्राहक तेल भरवाने के बाद इस मशीन के माध्यम से जानकारी ले सकता है कि उसके वाहन में कितने रुपये का तेल डाला गया है। मशीन के माध्यम से ग्राहक को पूरी जानकारी दी जा सकती है कि उसने कौन से मशीन से कितने बजे कितने रुपये का तेल भरवाया है।

वहीं कंपनियां अपने कंट्रोल रूम से तेल स्टॉक के बारे में पता लगा सकती हैं। अगर कोई कर्मचारी मशीनों से छेड़छाड़ करता है तो पेट्रोल पंप संचालक को तत्काल इसकी सूचना मिल जाएगी। तेल निगरानी में भी यह उपकरण कारगर है। पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विवेक गोयल ने बताया कि सभी कंपनियों ने अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर यह मशीन लगवा दी हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल के करीब 90 प्रतिशत, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 50 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम के 90 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर आटो मिशन मशीन लगा दी गई है। ग्राहकों से अपील है कि वह कर्मचारियों से झगड़े ना। अगर किसी को तेल से संबंधित शिकायत है तो वह कार्यालय में बैठे ऑपरेटर से जानकारी ले सकते हैं।
- अमरकांत गर्ग, अध्यक्ष पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें