अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह रहा। रविवार को गढ़वाल और कुमाऊं से तकरीबन 507 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी।
देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के चार केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा में 426 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देहरादून में सर्वाधिक 233 छात्रों ने परीक्षा दी। देहरादून में एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एक ही पाली में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा आयोजित हुई।
केंद्र पर परीक्षा के लिए 294 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 233 छात्र ही पहुंचे। कोटद्वार में राजकीय इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर 101 के सापेक्ष 64 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।