फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच दिन की छुट्टी के बाद भी छात्रों, शिक्षकों की उपस्थिति रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के पांच दिन की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खुले तो छात्रों के साथ कई स्कूलों के शिक्षक भी नदारद मिली। शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो पहले दिन जिले भर में 55 फीसदी छात्र और 40 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दरअसल 11 से 15 नवंबर तक दीपावली गोवर्धनपूजा और भाई दूज के चलते विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई थी। इसके बाद 16 नवंबर को जब स्कूल खुले तो छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की उपस्थिति कम रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है त्योहार और पांच दिन की लगातार छुट्टी के चलते बहुत से शिक्षक व छात्र अपने गांव व दूसरे शहर गए हैं। यही वजह रही कि पांच दिन बाद स्कूल तो खुले लेकिन छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति का आंकड़ा कम रहा।


बच्चे और शिक्षक छुट्टियों में अपने गांव व दूसरे शहर चले जाते हैं। यह भी उपस्थिति के आंकड़ें में कमी का कारण रहा होगा। जबकि बहुत से स्कूल में शिक्षकों ने छुट्टी का आवेदन कर छुट्टी ली है। अगर कोई शिक्षक या छात्र बिना वजह और बिना अनुमति के छुट्टी पर गया होगा तो उससे जवाब मांगा जाएगा। -हेमलता गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें