- चकराता कोतवाली क्षेत्र में साथ ले जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ यौन अपराध करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दोनों किशोरियों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारकर फेंकने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, 18 नवंबर को क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप लगाया कि क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी 12 और नौ वर्षीय बेटियों के साथ यौन अपराध करने का प्रयास किया। आरोपी ने दोनों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने या शोर मचाने पर जान से मारकर फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अरमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि विवेचना के बाद होगी।