फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खौफनाक: पहले फिनायल पिया फिर काट डालीं हाथ की नसें

Sun, 27 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
लोक निर्माण विभाग के एक जेई ने शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फिनायल पी लिया। इसके बाद जेई ने अपने हाथ की नसें भी काट डाली।


लहूलुहान हालत में चौराहे पर मिलने के बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए जेई को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खुदकुशी के प्रयास के पीछे का कारण पुलिस को फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

चमोली पोखरी निवासी और चमोली में लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे अवर अभियंता दीपक कुमार का हाल ही में रुड़की ट्रांसफर हुआ है। शनिवार को जेई ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने के बावजूद जेई ने इसके बाद अपने हाथ की नसें भी काट डाली।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में भेजा गया अस्पताल

रुड़की टाकीज तिराहे पर जेई को लहूलुहान हालत में देखकर राहगीरों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने जेई दीपक को लहूलुहान हालत में तत्काल सिविल अस्पताल भिजवाया।

सूचना पर विभाग के कर्मचारी भी दौड़कर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जेई के इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।

प्रभारी कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि जेई ने फिनायल पीने के बाद अपने हाथ की नसें काटी हैं। अभी इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें