देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मां की मौत के एक माह बाद बेटे ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जली अवस्था में उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच साल पहले भी आरोपी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के चंदर रोड स्थित नई बस्ती निवासी आबिद (50) ने मंगलवार रात शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गले के पास से बुरी तरह जल गया।
108 की मदद से उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आबिद अपनी मां के साथ रहता था। एक माह पहले मां का इंतकाल हो गया। तब से वह तनाव में चल रहा था। आबिद के पिता अब्दुल वाजिद ओएनजीसी में थे। मां के जीवित रहते उसे पेंशन मिलती थी, जिससे खर्च चलता था।
खुखरी समेत दो बंदी
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी जीशान और मुन्ना उर्फ नजर मोहम्मद को खुखरी के साथ पकड़ा है। यह दोनों संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे।