फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार; मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 03:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

देहरादून के सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास बुधवार सुबह स्कूटी से जा रही एक महिला को कार सवार कुछ लोगों ने रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे आरोपी कार लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास बुधवार सुबह स्कूटी से जा रही महिला को कार सवार कुछ लोगों ने रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे की है। महिला स्कूटी से सहस्रधारा रोड की ओर जा रही थी। नालापानी चौक के पास काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोगों ने उसकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि कार सवारों ने महिला को खींचकर जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख कार सवार मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास और वहां से आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार के नंबर और आरोपियों की पहचान के लिए अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें