इसके बावजूद तहसीलदार ने पैमाइश का कार्य जारी रखा। इससे भड़के अतिक्रमणकारियों ने टीम के सदस्यों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। यही नहीं, अतिक्रमणकारियों ने राजस्वकर्मियों के हाथों से जरीफ (पैमाइश करने की जंजीर) भी छीन ली और पैमाइश का कार्य बंद करा दिया।
इसके बाद उन्होंने तहसीलदार सहित उनकी टीम पर हमला बोल दिया। किसी तरह राजस्व विभाग की टीम ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद तहसीलदार गोपाल सिंह ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि बिजा पुत्र तीरथ सिंह, शेर सिंह पुत्र सुरेश, सुनील पुत्र बिजा और कुलवीर पुत्र जब्बार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और राजस्व विभाग की टीम के सदस्यों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।