फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! संभलकर रहें, अगले दो दिन रहेगा भयंकर कोहरा और पाला का प्रकोप, बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 15 Nov 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब ठंड कंपाएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश में कोहरे और पाले का प्रकोप रहने की चेतावनी जारी की है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश में अनेक स्थानों पर बुधवार की देर रात बारिश हुई। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे ठंडी हवाएं बृहस्पतिवार को दिनभर चलती रही। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में 16 व 17 नवंबर को सुबह कोहरा आ सकता है और पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ सकता है।


उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के मौसम पर नजर रखी जा रही है। कई जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं लेकिन कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। उधर, रात को बारिश के बाद राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बदरी-केदार में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम में करीब पांच इंच नई बर्फ जम चुकी है। धाम में बुधवार देर रात्रि को करीब आधा घंटे बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो बृहस्पतिवार तड़के तक जारी रही। खराब मौसम के कारण यहां मोबाइल नेटवर्क भी ठप पड़ा हुआ है। 

उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार रात को जमकर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें