फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दिल्ली के यात्रियों पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों ने बरसाए पत्थर, लाठी-डंडों से की मारपीट, कार के शीशे तोड़े

Tue, 19 Apr 2022 09:34 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

धर्मनगरी में यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऋषिकुल मैदान के पास स्थित शौचालय के पास दिल्ली के यात्री स्नान करने के लिए अपनी कार खड़ी कर चले गए। इस दौरान यहां पर बसी अवैध झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोगों ने इन यात्रियों की कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकुल मैदान के शौचालय के पास कार खड़ी कर स्नान करने के लिए गए यात्रियों की कार का पहले तो अवैध झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले ने शीशा तोड़ दिया। इसके बाद यात्रियों पर जमकर पत्थर और लाठी-डंडे बरसाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस सिर्फ चालान करने तक ही सीमित रह गई।

विज्ञापन


धर्मनगरी में आने वाले यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को ऋषिकुल मैदान के पास स्थित शौचालय के पास दिल्ली के यात्री स्नान करने के लिए अपनी कार खड़ी कर चले गए। इस दौरान यहां पर बसी अवैध झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोगों ने इन यात्रियों की कार का शीशा तोड़ दिया।

 

इस मामले के बाद से आसपास तनाव का माहौल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। महिलाओं को खासतौर पर परेशानियों को सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

महिला यात्रियों पर जमकर पत्थर बरसाए

जब यात्री मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला यात्रियों पर जमकर पत्थर बरसाए और इसके साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट भी की। आरोपी युवक अवैध झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत का कहना है कि यात्रियों ने शिकायत की थी, जिस पर चौकी प्रभारी मायापुर संतोष सेमवार को मौके पर भेजा गया था। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...हनुमान जयंती पर युवक की हरकत: जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर लगाया भगवा झंडा, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा तनाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें