फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों को पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े, 18 से अधिक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कच्ची शराब के तस्करों की धरपकड़ के लिए आबकारी टीम पर करीब 24 लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने विभाग की गाड़ी घेरकर उसके शीशे तोड़ दिए और आबकारी निरीक्षक समेत अन्य कर्मियों के साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


बमुश्किल गाड़ी दौड़ाकर आबकारी कर्मियों ने अपनी जान बचाई। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पिता और बेटे समेत 18 से अधिक के खिलाफ आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट टीम के साथ निजी वाहन संख्या (यूके18डी/1550) से शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए आईटीआई क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनके साथ उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार के अलावा पीआरडी जवान जसवंत सिंह, राजेश सिंह और संजीव कुमार भी थे। टीम ने मौके पर तीन लोगों को भट्ठियों पर शराब बनाते पाया।

विज्ञापन

आबकारी कर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोचने का प्रयास किया तो वे भाग निकले। टीम ने मौके से 70 लीटर शराब बरामद कर वहां सैकड़ों लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए। शराब बरामदगी के बाद टीम लौट रही थी।

रास्ते में जसवंत सिंह और उसके दो बेटों प्रेम सिंह तथा तरसेम सिंह ने 18-19 अन्य लोगों के साथ उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से हमलाकर गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और उनके साथ भी हाथापाई करने का प्रयास किया।

हमलावरों ने गाली गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वे गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान बचाकर भागे। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने आईटीआई थाने पहुंचकर मामले की तहरीर सौंपी।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम मुकंदपुर के जसवंत, उसके दोनों बेटों प्रेम तथा जसवंत समेत अन्य के खिलाफ धारा 147,148, 353,332, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने घरों से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें