दिल्ली में होनी वाले कौमी एकता सम्मेलन में कई लोगों को लेकर जा रही एक बस में शनिवार रात कुछ युवकों ने एसडीएम चौक के पास तोड़फोड़ कर दी। चालक पर रोड से हमला किया गया।
इससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित चालक शमीम की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में होने वाले कौमी एकता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। नगला इमरती क्षेत्र के लोगों को लेकर आ रहे चालक शमीम का एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया।