जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सर्वे नायब तहसीलदार, कानूनगो के अलावा 39 लोगों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। राजस्व अधिकारियों के अलावा नेशविला रोड निवासी प्रदीप दुग्गल और अमीष दुग्गल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। दुग्गल बंधुओं ने जमीन अपने नाम कराकर बेची थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
महेंद्र सिंह के अधिवक्ता सुनील सिंह राघव ने बताया कि कोर्ट से लगातार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी प्रदीप दुग्गल और अमीष दुग्गल कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। एसीजेएम प्रथम मंजू मुंडे ने सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए दुग्गल बंधुओं के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।