फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में दलितों पर बढ़ रहे हैं अत्याचार : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग आज घंटाघर में करेगा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने टिहरी में दलित युवक की हत्या व चंपावत में एक युवक के अपमान की घटना पर भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। 15 जून को कांग्रेस घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिभा के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।
रविवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में जातिगत कट्टरता बढ़ रही है। इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता) और अनुच्छेद 21 (गरिमा पूर्वक जीवन) का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने टिहरी में केतन लाल की हत्या को दलित समाज को लक्षित घृणित अपराध बताया। आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता के कारण चंपावत में दलित युवक सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद -17 में अस्पृश्यता का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन

मदन लाल ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 प्रत्येक नागरिक को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। दलितों का अपमान इस अनुच्छेद का हनन है। उन्होंने अनुच्छेद 46 का हवाला दिया, जो राज्य सरकार को दलित समाज को अन्याय से बचाने का कर्तव्य बताता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन मामलों पर या तो मौन है या केवल खानापूर्ति करती है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने टिहरी और चंपावत की घटनाओं के दोषियों व जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दलित समाज पर अत्याचार बंद नहीं हुए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग 15 जून को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन कर धरना देगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष करण घाघट, प्रदेश महामंत्री संजय गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल घाघट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें