अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के गोल्डन कार्ड बनाने वालों की संख्या दस लाख के पार पहुंच चुकी है। उत्तराखंड स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष दिलीप कोटिया ने बताया कि प्रतिदिन एक लाख लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी अंत तक प्रदेश के सभी लोगों के कार्ड बना लिए जाएंगे।
अब गोल्डन कार्ड के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक-दो दिन के अंदर सूचीबद्ध अस्पतालों व कॉमन सर्विस सेंटर में लाभार्थियों को हाथों हाथ गोल्डन कार्ड मिलेंगे। अभी तक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। जिससे लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय स्तर पर लाभार्थियों का सत्यापन कर अनुमति देने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई है। वहीं फरवरी व मार्च तक प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।