फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज ठीक करने के दौरान लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
शेर मोहम्मद (फाइल फोटो) - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी। थाना क्षेत्र अंतर्गत जामनस्रोत स्थित एक घर में फ्रिज ठीक करने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचनामा के बाद बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जामनस्रोत निवासी शेर मोहम्मद (22) पुत्र यूसुफ बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में फ्रिज ठीक कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आननफानन परिजन उसे लेकर पीएचसी कालसी पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह इंटर और आईटीआई पास था और प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आग्रह के बाद डीएम के निर्देश पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें