विभागीय स्तर पर प्रस्ताव शासन को भेजे
दूसरी परियोजना के तहत देवप्रयाग में गंगा नदी के दायें किनारे पर पौड़ी मोटर पुल से झूला पुल तक आस्था पथ का निर्माण किया जाना है। इसका प्रस्ताव भी सिंचाई विभाग की शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। इस परियोजना पर 627.89 लाख रुपये अनुमानित खर्च आएगा।
पहले यह परियोजना पर्यटन विभाग की ओर से पूरी की जानी थी। बाद में तय हुआ कि यह नगर के सौंदर्यीकरण से संबंधित है इसलिए अब इसे शहरी विकास विभाग को भेजा गया है। योजना पर अब शासन की ओर से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पर निर्णय लिया जाना है। सचिव सिंचाई हरिचंद्र सेमवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें...Haridwar: अच्युतानंद तीर्थ ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ दी तहरीर, बोले- मौर्य के बयान से भड़क सकती है हिंसा
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दोनों स्थानों पर आस्थापथ का निर्माण किया जाना है। सिंचाई विभाग के पास ऐसे कार्यों के लिए अलग से किसी प्रकार के बजट की व्यवस्था नहीं होती है। इसलिए शासन के निर्देश पर ही दोनों प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजे गए हैं। अब शासन की ओर से परियोजनाओं के लिए नमामि गंगे या विशेष योजना सहायता मद में बजट का प्रावधान किया जाएगा। - जयपाल सिंह, प्रमुख अभियंता, सिंचाई विभाग