फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astha Special Train: 1344 रामभक्तों को लेकर ऋषिकेश से अयोध्या रवाना हुई ट्रेन, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Thu, 29 Feb 2024 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
विज्ञापन
अयोध्या रवाना होते राम भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन 1344 राम भक्तों को लेकर अयोध्या रवाना हुई। पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। ट्रेन में राम भक्तों के लिए 18 बोगियां लगी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11:40 बजे आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। अयोध्या जाने के लिए पौड़ी, चमोली, टिहरी, ऋषिकेश और देहरादून से कई रामभक्त पहुंचे। योगनगरी रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचने पर राम भक्ताें को टीका लगाकर तुलसी की माला भेंट की गई। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। कहा कि राम भक्तों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जिससे हर व्यक्ति अपने रामलला के आसानी से दर्शन कर सकें।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सनातनियों के लिए यह सौभाग्य का क्षण है। कई लोग परिवार के साथ तो कई पूरे मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान रामभक्तों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महामंडलेश्वर दयाराम दास, ईश्वर दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, मेयर अनीता ममगाईं, कपिल गुप्ता, दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ियाल, मनोज ध्यानी, सुमित पंवार, नीलम चमोली, जीएस परिहार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सहकारी समितियों में केंद्र का मॉडल एक्ट अपनाएगी सरकार, लागू होगा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

विज्ञापन

पहली बार अयोध्या जा रहा हूं। मुझे यकीन भी नहीं हो रहा है कि मैं इस तरह सपरिवार एक दिन अयोध्या जाकर श्रीराम के दर्शन करने पाऊंगा। राम मंदिर निर्माण देश के लिए एतिहासिक है। हम अपने स्वर्णिमकाल में हैं।
- ओम प्रकाश

बहुत खुशी हो रही है कि अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकूंगा। मैं पहली बार अयोध्या जा रहा हूं। यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय है। राम मंदिर निर्माण हमें गौरवान्वित कर रहा है।
- दिनेश कुमार

बहुत समय से अयोध्या जाकर श्रीराम लला के दर्शन करने का इंतजार था। आज मेरा सपना पूरा हो गया। प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
- संतोष शर्मा

पहली बार योग नगरी रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन अयोध्या गई तो उस समय टिकट नहीं मिला। लेकिन उसके बाद मैं दूसरी बारी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी। आज इंतजार पूरा हो गया।
- ऊषा धमीजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें