फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घर में कोई शराबी नहीं, उनके बच्चों के लिए फ्री कोचिंग

Wed, 03 Feb 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोरी के युवाओं ने शराब के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ अनूठी मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन


असी गंगा युवा संगठन के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे युवकों ने अपने कोचिंग सेंटर में उन बच्चों को निशुल्क ट्यूशन देने का निर्णय लिया है, जिनके घरों में कोई शराब नहीं पीता हो। युवकों की इस पहल को सराहा जा रहा है।

क्षेत्र में शराब के बढ़ते प्रचलन और जागरूकता के अभाव को देखते हुए गंगोरी के कुछ उत्साही युवकों ने असी गंगा युवा संगठन बनाया। संगठन के माध्यम से वे बीते चार माह से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। किसी के भी जन्मदिन पर उसके घर पहुंचकर वे पौधरोपण करवाते हैं।
विज्ञापन


साथ ही स्कूलों में प्रतियोगिता के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार से इन युवकों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगोरी में कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए सभी विषयों का कोचिंग सेंटर शुरू किया है। इसमें उन्होंने उन छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने का निर्णय लिया है, जिनके घर में कोई शराब न पीता हो।

कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट युवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के सभासद हरीश डंगवाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, राजेंद्र पंवार आदि ने भी युवकों के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर यह अनूठी मुहिम चलाने वाले प्रवेश भट्ट, राजीव नौटियाल, मुकेश चौहान, बृजेश नौटियाल, अरुण चौहान, मोहित बिष्ट, शिवराज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शराबियों को गांव से खदेड़ने का ऐलान

उत्तरकाशी में मीट और शराब की दुकानों के खिलाफ हीना गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर महिला मंगल दल ने गांव में रैली निकालकर शराबियों को खदेड़ने का ऐलान किया। उन्होंने शराबियों के अड्डे का कारण बनी मीट की दुकान को हटाने की मांग की।

बीते कई सालों से गंगोत्री हाईवे पर स्थिति हीना गांव मीट के शौकीनों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। मीट के साथ यहां अवैध शराब का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों से यहां पहुंचने वाले शराबी मीट के प्रेशर कुकर के साथ गांव के आसपास एवं नदी किनारे बैठ कर शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं।

ऐसे में गांव की महिलाओं और बच्चों का इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। शराब के बढ़ते प्रचलन से गांव का माहौल खराब होने पर ग्रामीणों ने कई बार पुलिस एवं प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला मंगल दल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एकत्र हुईं।

उन्होंने गंगोत्री हाईवे पर रैली निकालकर मीट कारोबारियों और अवैध शराब का धंधा करने वालों को चेतावनी दी। महिलाओं ने ऐलान किया कि अब वे एकजुट होकर हीना गांव को शराब का अड्डा बनाने की कोशिश करने वालों को खदेड़ेंगी। ऐसे में यदि गांव की शांति व्यवस्था भंग होती है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। रैली में महिला मंगल दल की अध्यक्ष कुसुम देवी, एकादशी देवी, सुनीता, अनीता भट्ट, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीप सहित कई शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें