फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी: कांग्रेस हाईकमान गंभीर, दिवाली के बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे खरगे, राहुल व प्रियंका

Mon, 02 Nov 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाईकमान ने कहा, 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। इसके लिए पार्टी नेताओं को एकजुटता से काम करना है। इसे लेकर शीर्ष नेता सक्रिय हो जाएग हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश नेताओं को भाजपा सरकार की गलत नीतियों के साथ जन मुद्दों को लेकर एक माह का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दीपावली के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। पार्टी हाईकमान ने राज्य में चुनावी कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ एक माह का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। हाईकमान ने कहा, 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। इसके लिए पार्टी नेताओं को एकजुटता से काम करना है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, पिछले लगभग 10 वर्षों में प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और पलायन जैसे हर प्रमुख मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार की नाकामियों से जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि प्रदेश को भाजपा की विफल नीतियों से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन


UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान गंभीर और पारखी नजर है। चुनाव जीतने का लक्ष्य स्पष्ट है। हाईकमान के दिशानिर्देश में पार्टी और अधिक मजबूती से साथ चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड में रैली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधीव प्रियंका गांधी से समय मांगा है।

जल्द ही हाईकमान रैली की तिथि तय करेगा। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें