फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की नई रेट लिस्ट जारी

Fri, 06 Jan 2017 12:26 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
money
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार प्रत्याशी नाश्ते के लिए पांच गुने से अधिक पैसा खर्च कर सकेंगे। जबकि, खाने का खर्च दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह पोस्टर एक हजार रुपये महंगा और कार का खर्च भी दोगुना हो गया है। एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख है। प्रत्याशियों को नए बैंक खाते भी खोलने होंगे। जिनमें जमा और निकासी की धनराशि पर प्रशासन की टीम नजर रखेगी।

प्रत्याशियों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली प्रचार सामग्री, नाश्ता, खाना, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स और कुर्सी-मेज तक के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कई मदों के बजट में पांच गुने से भी अधिक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


पिछली रेट लिस्ट में नाश्ते की कीमत जहां 15 रुपये थी, वहीं इस बार 80 रुपये प्रति यूनिट रखी गई है। दिन और रात का भोजन पहले 50 रुपये में था तो अब इसकी कीमत 120 रुपये तय की गई है। कार का खर्च 900 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये कर दिया गया है।

चुनाव खर्च के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। कोषागार विभाग की टीम भी निगरानी के लिए तैयार कर दी गई है, जो वीडियोग्राफी से सीडी तैयार करने सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं देखेगी। चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं होने पर टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रविनाथ रमन, डीएम

ये है अंतर : -- पुरानी रेट लिस्ट -- नई रेट लिस्ट
मद का नाम -- निर्धारित राशि -- निर्धारित राशि             
पोस्टर (8>
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें