फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जिलों का दौरा कर सीधा संवाद करेंगे मंत्री, कार्यकर्ताओं के घर पर पिएंगे चाय, करना होगा रात्रि प्रवास

Sat, 03 Oct 2020 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
विज्ञापन

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी सरकार के मंत्रियों को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में झोंक दिया है। संगठन ने मंत्रियों को जिलों के दौरे बढ़ाने व कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को बीजापुर स्थित सेफ हाउस में पार्टी और सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश मौजूद थे।

बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। माना गया कि चुनाव में जाने से पहले कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और समन्वय बहुत जरूरी है। इसके लिए मंत्रियों को प्रभारी जिलों के दौरे बढ़ाने और वहां प्रवास करने को कहा गया हैं।
विज्ञापन


बकौल भगत, प्रभारी मंत्री जिलों में अपने प्रवास की अग्रिम सूचना पार्टी के जिलाध्यक्ष को देंगे। प्रवास के दौरान जिलों में अनिवार्य रूप से उन्हें रात्रि विश्राम करना होगा। इस दौरान वे जिले की भाजपा समन्वय टोली के साथ भी बैठक करेंगे।

जिले में जिस स्थान पर कार्यक्रम होगा, वहां के मंडल अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दी जाएगी। मंत्री उस मंडल के किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन या जलपान भी करेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत को छोड़कर सभी मंत्री व राज्यमंत्री मौजूद रहे। उनके अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। 

ग्रोथ सेंटरों का भी निरीक्षण करेंगे मंत्री 

प्रभारी मंत्रियों से कहा गया है कि वे जिलों में प्रवास के दौरान वहां संचालित हो रहे ग्रोथ सेंटरों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे।

कैबिनेट के बाद एक दिन देहरादून में बैठेंगे

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सीधे अपने चुनाव क्षेत्रों में नहीं जाएंगे। उन्हें उस दिन शाम और अगले दिन देहरादून में प्रवास करना होगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कैबिनेट के फैसलों की उन्हें जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें