18वें एशियाई खेलों में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डालने वाले शूटर दीपक कुमार ने यहां रहते हुए निशानेबाजी शुरू की।
भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में देश का नाम रोशन किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
दीपक कुमार ने फाइनल में 247.7 का स्कोर किया। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के यांग होरान ने जीता। होरान ने 249.1 का स्कोर किया।