फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन डेवलपमेंट बैंक: देहरादून-नैनीताल में पेयजल-सीवर के लिए मिली 938 करोड़ की सौगात

Tue, 30 Nov 2021 12:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड इंटिग्रेटेड एवं रिसाइलेंट अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से करीब 950 करोड़ का प्रस्ताव एडीबी को भेजा गया था।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल और देहरादून में पेयजल लाइन और सीवर कार्यों के लिए 938 करोड़ की सौगात मिली है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने इन कार्यों के लिए इस ऋण को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही धरातल पर काम नजर आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड इंटिग्रेटेड एवं रिसाइलेंट अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से करीब 950 करोड़ का प्रस्ताव एडीबी को भेजा गया था। इसकी सभी तैयारियां और समझौते हो चुके हैं। अब एडीबी ने परियोजना के तहत 938 करोड़ ऋण को मंजूरी दे दी है।

परियोजना के तहत देहरादून के दक्षिण हिस्से में करीब 136 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इससे करीब 40 हजार लोगों को पेयजल मिलने की राह आसान हो जाएगी, जिसमें चार हजार गरीब भी शामिल हैं। योजना के तहत 5400 घरों में पानी के मीटर भी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


परियोजना के तहत देहरादून में 256 किलोमीटर अंडरग्राउंड सीवर नेटवर्क तैयार होगा और 117 किलोमीटर का बरसाती पानी का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे देहरादून के 17 हजार 410 घरों के एक लाख 38 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

खास बात यह है कि पुरानी सीवर ट्रीटमेंट की प्रक्रिया को हटाकर इस परियोजना से अत्याधुनिक ट्रीटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी प्रकार नैरूनीताल में भी करीब एक लाख 54 हजार लोगों को सीवर ट्रीटमेंट का लाभ मिलेगा। एडीबी की ओर से तकनीकी सहायता, क्लाइमेंट चेंज फंड की व्यवस्था भी की जाएगी।

तत्काल मिलेगी सीवर, पेयजल की पूरी जानकारी
इस प्रोजेक्ट के तहत सुपरविजरी कंट्रोल एवं डाटा एक्विजिशन (स्काडा) और ज्योग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) की मदद से पूरी मॉनिटरिंग होगी और रियल टाइम डाटा मिल सकेगा।

देश में पहली बार कंप्यूटराइज मेंटिनेंस सिस्टम
खास बात यह है कि एडीबी के इस प्रोजेक्ट से देहरादून और नैनीताल में पहली बार कंप्यूटराइज मेंटिनेंस और मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। शहर को चार हिस्सों में बांटकर यह सिस्टम काम करेगा। इससे तेजी से मैनेजमेंट और मेंटिनेंस हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें