फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अश्विन ने साइकिलिंग में स्वर्ण जीत बढ़ाया मान

विज्ञापन
youth
विज्ञापन
देहरादून। हिमाचल में आयोजित हुई एमटीबी एक्स सीओ टाइप रेस 6जी एडिशन टूर दी सनावर प्रतियोगिता में दून के अश्विन रौथान ने स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में देश के दस शहरों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अश्विन की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उन्हें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, अश्विन प्रतिभावान है और उसने छोटी सी उम्र में कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते है। इससे दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। एमटीबी प्रतियोगिता लॉरेंस स्कूल सनावर, कसौली हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई थी। अश्विन एसबीपीएस में 11वीं कक्षा का छात्र है। अश्विन ने अंडर-18 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी अश्विन को बधाई दी। कहा, अश्विन की इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें