फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मरम्मत के दौरान अचानक ढही आश्रम की दीवार, तीन मासूम समेत एक युवक दबा

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Wall collapse
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की कैलाश गली में जानकी आश्रम की दीवार भरभरा कर ढह जाने से मलबे में तीन मासूम और एक युवक दब गए। आनन-फानन में घायल मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। गुस्साए लोगों ने जानकारी आश्रम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। क्षेत्र की कैलाशी गली में जानकी आश्रम है। आजकल आश्रम में मरम्मत का काम चल रहा है। पिछले हिस्से में चल रहे काम के दौरान आश्रम की करीब 12 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर ढह गई। परिणाम स्वरूप कैलाश गली में खेल रहे मासूम छह वर्षी ईशा पुत्री मोहित, चार वर्षीय अशुंमन पुत्र पवन गिरि, तीन वर्षीय हरमन पुत्र पवन कश्यप एवं 30 वर्षीय अतुल गिरि मलबे के नीचे दब गए।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय नागरिक एकत्र हो गए। आनन-फानन में मलबे में दबे तीनों मासूमों और युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने ईशा और हरमन के पैर में चोट आने पर उपचार देकर घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल का मासूम भी बचा

Wall collapse
जबकि सिर में चोट आने के चलते अंशुमन को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी नवीन सेमवाल, सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान, एसआई वीरेंद्र सिंह ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर, गुस्साए आमजन ने आश्रम प्रबंधन के खिलाफ हंगामा काटा। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया।

घटना के बाद से गली में रहने वाले परिवारों के चेहरों पर खौफ साफ दिखाई दे रहा है। वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। शुक्र की बात ये रही कि एक डेढ़ साल का मासूम आयुष्मान गिरि भी गली में खेल रहा था, लेकिन वह बाल बाल बच गया। हादसे के बाद से बेहद खौफजदा मासूम अपनी मां की गोद से नीचे ही नहीं उतर रहा है। यही हालत घायल बच्चों की भी है।

सीएम राहत कोष से मदद का भरोसा
हादसे की खबर मिलने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का कुशलक्षेम लिया और घटनास्थल से ही नगर विकास मंत्री मदन कौशिक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष ने परिवारों को आश्वासन दिलाया कि सीएम राहत कोष से हर संभव मदद कराई जाएगी।        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें