आश्रम में रहने वाले सेवक ने अचानक खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली चलाई तो चेहरे के चीथड़े उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोग हालत देखकर सहम गए।
भनोली तहसील के अंतर्गत क्वैराली गांव में स्थित मिरतोला आश्रम के प्रधान सेवक 72 वर्षीय डेविड डेयरफोर्ड उर्फ देवाशीष पुत्र नेल्सन वेरिश ने बुधवार अपरान्ह आश्रम में कमरे के बाहर दो नाली बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में 2:30 बजे प्रधान सेवक डेविड ने आश्रम परिसर के बाहर अपनी लाइसेंसी दो-नाली बंदूक से दाईं कनपटी पर गोली मार ली।
गोली लगने से उनके चेहरे के चीथड़े उड़ गए। आसपास काम कर रहे मजदूर और आश्रम की सेविका सानू गुप्ता फायर की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंची तो डेविड मृत पड़े थे।