विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिवंगत अशोक सिंहल के अस्थि कलश यात्रा शनिवार देर शाम हरिद्वार पहुंची। जय श्रीराम और अशोक सिंहल के जयकारों के साथ अस्थि कलश निष्काम सेवा ट्रस्ट में रखे गए। रविवार सुबह श्रद्धांजलि सभा के बाद इन्हें हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किए जाएंगे।
सुबह दिल्ली से मेरठ, रुड़की होते हुए विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल के अस्थि कलश देर शाम हरिद्वार लाए गए। विहिप के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर के अनुसार अस्थि कलशों पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने स्वर्गीय सिंहल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देर शाम जैसे ही अस्थि कलश हरिद्वार पहुंचे तो विहिप, बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कलश एकत्रित किए। कलश यात्रा निष्काम सेवा ट्रस्ट पहुंची।
पूर्णांनंद आश्रम में दी जाएगी श्रद्धांजलि
आरएसएस के गंगाशरण मददगार, विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, चिंतामणी, वीरसैन मानव, वीरेंद्र कीर्तिपाल, अमित शर्मा, पंकज चौहान, सौरभ चौहान, अनिल सैनी, पवन शास्त्री इस दौरान मौजूद रहे। बताया गया कि सुबह अस्थि कलशों को संन्यास रोड पूर्णानंद आश्रम लाया जाएगा। जहां श्रद्धांजलि सभा के बाद हरकी पैड़ी पहुंचकर परिजन और संगठनों के कार्यकर्ता अस्थि विसर्जित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राकेश बजरंगी ने बताया कि रास्तेभर में अस्थि कलशों पर पुष्पों की वर्षा होगी।