फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अशोक लीलैंड की चलती बस का इमरजेंसी गेट टूटा, पहले वायरिंग की आ चुकी शिकायत

Sat, 22 Feb 2020 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • टाटा कंपनी की बस की वायरिंग के बाद अब इमरजेंसी गेट में खामी उजागर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में टाटा कंपनी के बाद अब अशोक लीलैंड कंपनी की नई बसों में आए दिन खामियां उजागर हो रही है। पिछले दिनों अशोक लीलैंड बसों की वायरिंग उखड़ने के बाद अब तेज रफ्तार पर चल रही बस का इमरजेंसी गेट उखड़कर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि इमरजेंसी गेट टूटने के बाद किसी के ऊपर नही गिरा वरना बड़ा हादसा हो जाता है।

विज्ञापन


दूसरी ओर महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी यात्री के इमरजेंसी गेट के लीवर के साथ छेड़खानी करने से घटना हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार अशोक लीलैंड कंपनी की बस शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश से देहरादून आ रही थी।

इसी बीच अचानक बस की छत पर लगा इमरजेंसी गेट तेज आवाज के साथ टूटकर दूर जा गिरा। घटना के बाद चालक ने परिचालक की मदद से टूटे गेट को उठाकर बस में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी गेट टूटने को लेकर कर्मचारी जहां इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।  महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी यात्री ने इमरजेंसी गेट के लीवर के साथ छेड़खानी कर दी। जिसकी वजह से इमरजेंसी गेट टूट गया। कंपनी की ओर से बस की छत पर इमरजेंसी गेट लगाए गए हैं।

ताकि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने व पलटने की स्थिति में यात्री इस गेट का इस्तेमाल कर सुरक्षित बाहर निकल सकें। पिछले दिनों अशोक लीलैंड कंपनी की कई बसों के मड गार्ड के नीचे लगी वायरिंग निकल गई थी। रोडवेज प्रबंधक की सूचना पर कंपनी विशेषज्ञों की टीम ने मरम्मत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें