सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने जाने या फिर अनजाने में केंद्रीय कानून का उल्लंघन कर दिया है।
दरअसल, काशीपुर में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आए अतिथियों को आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, उनमें राष्ट्रीय चिह्न अशोक की लॉट का भी इस्तेमाल किया गया है। अशोक की लाट का इस तरह से इस्तेमाल भारत के राज्य प्रतीक चिन्ह (अनुचित उपयोग का निषेध) अधिनियम-2005 के तहत कानूनन अपराध है । इसके दुरुपयोग पर कानून में सजा का भी प्रावधान है।
काशीपुर में आज प्रदेश भाजपा का कार्यसमिति का समापन हो गया। इस कार्यसमिति में प्रदेश के अलावा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इस आयोजन के दौरान ही आयोजकों की ओर से मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इसमें एक तरफ राष्ट्रीय चिह्न अशोक की लाट का इस्तेमाल किया गया है, तो दूसरी तरफ भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल के साथ प्रदेश कार्यसमिति 12 जुलाई काशीपुर लिखा गया है।