फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से आशाएं परेशान

Wed, 28 May 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र की आशाओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। वहीं, प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। इसके चलते आशाओं काे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आशाओं ने भुगतान प्राप्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



ब्लॉक क्षेत्र में 184 आशाएं कार्यरत हैं। आशाओं को तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं, छह माह की प्रोत्साहन धनराशि भी अटकी हुई है। बजट न मिलने को मानदेय और प्रोत्साहन धनराशि न मिलने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


संगीता, सुनीता, कुसुम, शबनम, आरती, नैना, बीना, महिमा आदि ने बताया कि मानदेय और प्रोत्साहन धनराशि पहले से कम है। ऊपर से नियमित रूप से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आशाओं ने कहा एक ओर वह लगातार काम कर रही है। वहीं, दूसरी ओर उन्हें आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




आशाओं ने कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं, सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि मानदेय के भुगतान की प्रकिया चल रही है। जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। बताया कि प्रोत्साहन धनराशि का बजट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किया जाता है। केंद्र से बजट प्राप्त होने के बाद प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें