विकासनगर में पिछले पांच दिनों से आशा वर्कर सीएचसी परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ी हुई हैं। इसके साथ ही कई आशाएं सीढ़ियों पर बैठी हैं।
पीछे हटने को तैयार नहीं
उनके समर्थन अन्य सहकर्मी में नीचे डटी हुई हैं। मुख्यमंत्री के बोनस बढ़ाने के आश्वासन के बाद भी आशाएं पीछे हटने को तैयार नहीं है। उनका साफ कहना है कि मानदेय का जीओ जारी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट
उधर, शासन प्रशासन ने भी आशाओं के आंदोलन को तवज्जो देना कम कर दिया है। सोमवार को परिसर में मात्र दो पुलिस कर्मी तैनात रहे। सीओ एसपी सिंह भी धरनास्थल पर कुछ ही देर रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंगाया गया जाल भी पुलिस वापस ले गई।
रमा देवी की तबीयत बिगड़ने पर उनके स्थान पर प्रभा रानी ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई हैं। आशाएं सामूहिक रूप से भोजन पका रही हैं। जिन्हें समय लग रहा है वे घर जाकर अपने बच्चों और परिवारजनों के लिए खाना पका रही हैं। रात के समय ठंड से बचने के लिए अलाव और रजाइयों का सहारा ले रही हैं।
आशाओं के समर्थन में उतरी भाजपा
मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आशा कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री खजान दास और पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आशाओं की मांग को मानवीय बताते हुए उनका समर्थन किया।
पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'
चौहान ने सरकार पर गूंगी, बहरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने मौसम को देखते हुए आशाओं से आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया। कहा कि सर्दी से आशाओं की तबीयत बिगड़ सकती है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की अगुवाई में आशाओं के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई जाएगी।
धरना प्रदर्शन करने वालों में पूनम बिंजोला, कमला राणा, आशा भट्ट, गीता सजवाण, भारती कंडवाल, रोशनी, गुलाबी नेगी, सरिता, सलीला चौहान, प्रभा रानी, भारती रावत, बीना अरोड़ा, मंजू रावत आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---