फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तरह डेंगू से भी रहें सुरक्षित, पिछले वर्ष आए थे चार हजार से अधिक मरीज, 10 की हुई थी मौत

Fri, 03 Jul 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : dengue
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तरह डेंगू से भी बचाव जरूरी है। कोरोना में किसी को डेंगू हो जाए तो यह डबल वायरल अटैक है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शहर में जागरूकता अभियान और दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है। पिछले साल देहरादून जिले में डेंगू के चार हजार से अधिक मरीज सामने आए थे। 10 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


गांधी शताब्दी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि डेंगू जुलाई से अक्तूबर में सबसे ज्यादा फैलता है। यह मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर खासकर शाम को काटते हैं। ऐसे में कहीं पानी जमा न होने दें। पूरे कपड़े पहन कर रखें।

पटेल नगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सांस रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश रावत ने बताया कि कोरोना वायरस फेफड़ों पर सीधे अटैक करता है। जबकि डेंगू धीरे-धीरे फेफड़ों और अन्य अंगों को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण

-ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना। 
-आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है। 
-बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस, भूख न लगना, जी मितलाना और स्वाद खराब होना।
-गले में दर्द, चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना।
-नाक, मसूड़ों, शौच, उल्टी के दौरान खून आना। शरीर पर नीले-काले रंग के चकते पड़ना।

बिना डॉक्टर सलाह के दवा न लें

इन दिनों बुखार होने पर पैरासिटामोल, एस्प्रिन, डिस्प्रिन, इकोस्प्रिन या ब्रूफिन, कॉम्बिफ्लेम आदि बिल्कुल न लें। 

कोराना और डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान और लार्वा नष्ट करने के लिए कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया है। रायपुर क्षेत्र में कुछ जगह लार्वा मिला भी है। लोगों से अपील है कहीं पानी जमा न होने दें। गांधी शताब्दी व कोरोनेशन अस्पताल में 30-30 बेड, ऋषिकेश व प्रेमनगर में 16-16 और रायपुर अस्पताल में छह बेड डेंगू वार्ड के लिए आरक्षित किए हैं।
- डॉ. बीसी रमोला, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें