फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगरः पेड़ कटान मामले में महिला समेत दो पर केस दर्ज

Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
काटे गए पेड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
विकासनगर में तहसील क्षेत्र के भीमावाला और फतेहपुर में आम के हरे पेड़ों पर आरियां चला दी गईं। मामले में प्रभारी उद्यान सचल दल ने कोतवाली में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र विकासनगर इंदु भूषण कुमार देहरादून ने तहरीर दी कि सीमा निवासी विकासनगर द्वारा भीमावाला में और संजय निवासी एटनबान विकासनगर देहरादून द्वारा मौजा फतेहपुर में विभाग की अनुमति के बिना आम के पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्यान प्रभारी ने बताया कि भीमावाला में 12 और फतेहपुर में 52 पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन


दोनों मामलों की जांच के लिए मौके का ज्वाइंट वेरिफिकेशन होना जरूरी है। इसके लिए तहसील प्रशासन को लिखा गया है। संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के बाद ही काटे गए पेड़ों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें