उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर आर्यन छात्र संगठन ने सुभारती अस्पताल के सहयोग से झाझरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया। 82 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति को एक निश्चित समय अंतराल पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। युवावस्था में रक्तदान के प्रति युवाओं में अधिक जोश होता है। उन्होंने आर्यन छात्र संगठन के मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मोशन, डीबीएस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रमन नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरुण, कृपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।