फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय अंडर-23 टीम का एलान, आर्यन जुयाल टीम में शामिल

Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आर्यन जुयाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश की अंडर-23 टीमों के बीच होने जा रही पांच मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज में उत्तराखंड के आर्यन जुयाल भी खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने मंगलावर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


टीम की कमान प्रियम गर्ग को सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाज को भी जगह दी गई है। वहीं, आर्यन को बतौर विकेट कीपर-बैट्समैन शामिल किया गया है।

उन्हें बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। आर्यन जुयाल के कोच रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 19 से 27 सितंबर तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में पांच मैचों की सीरीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था अच्छा प्रदर्शन

आर्यन ने रणजी व अंडर-19 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। आर्यन रणजी ट्रॉफी में यूपी की तरफ से खेलते हैं। हल्द्वानी निवासी आर्यन ने देहरादून में ही क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं।

भारत की अंडर-23 टीम:
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बीआर शरथ (विकेटकीपर), समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रित्विक चौधरी, कुमार सूरज, अतीत सेठ, शुभांग हेगड़े, रितिक शौकीन, ध्रुशांत सोनी, अर्शदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, हरप्रीत बराड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें