उत्तराखंड की बेटी अभिनेत्री अरुषि निशंक की आगामी फिल्म द बैटल ऑफ शत्रुघात का पोस्टर रिलीज किया गया। इसके साथ ही अरुषि का लुक भी जारी किया गया। फिल्म में अरुषि का किरदार कहानी के केंद्र में है। एक ऐसा चरित्र जो रहस्य, शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक है।
फिल्म में गुरमीत चौधरी, रजा मुराद, महेश मांजरेकर, सिद्धार्थ निगम और जरीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। खून से सनी तलवार और युद्धभूमि के जोशीले योद्धाओं से सजा पोस्टर इस बात का संकेत है कि फिल्म में रोमांच, भावना और वीरता का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक शहीद काजमी हैं।
अरुषि निशंक के लुक के बारे में बात करें तो यकीनन दिल छू लेना वाला है। उनकी आंखों में झलकती मासूमियत और चेहरे पर बिखरी सादगी ने दिल जीत लेगी। उनका अंदाज, उनकी अदाएं और उनकी आंखों की चमक कोई भी खो जाएगा।
अपनी इस फिल्म में वह इसी खूबसूरती के साथ नज़र आएंगी। उनके प्रशंसक उनकी इस नए किरदार का इंतज़ार कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही उनका लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है।फिल्म के निर्देशक शहीद काज़मी हैं।