दून में बना रंगगीत आर्ट सेंटर।
- फोटो : CITY
दून में खुले उत्तराखंड के पहले प्रिंट मेकिंग फाइन आर्ट स्टूडियो में देश-विदेश के कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही अपनी कला दिखाने के लिए प्रदेश के कलाकारों को दूसरे राज्य या देश की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
दून में बने रंगगीत आर्ट सेंटर में हाल ही में आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत समेत चीन, आस्ट्रेलिया, यूके, बांग्लादेश के वरिष्ठ और युवा कलाकारों ने भाग लिया। सेंटर की संचालिका कुसुम पांडेय ने बताया कि देश-विदेश के कलाकारों को एक स्थान पर जुटाने के लिए उत्तराखंड सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है। इससे कलाकारों को कला की बारीकियां सीखने को मिलेंगी। इसके लिए प्रदेश के कलाकारों को दूसरे राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
बताया कि जल्द सेंटर की ओर से उत्तराखंड में एक कला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के विश्व प्रशिद्ध वरिष्ठ और युवा कलाकार प्रतिभाग करेंगे। यह कला जगत से जुड़े व्यक्तियों के हित में एक अनूठी पहल होगी। इससे कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।