फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को मिली नई टांग, चलना हुआ आसान

Wed, 11 May 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कृत्रिम टांग - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रायपुर स्थिति गौशाला में एक दुर्घटना में अपनी टांग गंवाने वाली गाय को कृत्रिम टांग लगा दी गई है। डॉ. तपेश माथुर ने मंगलवार को गाय की कृत्रिम टांग (कृष्णा लिंब) लगाई।
विज्ञापन


एक माह पूर्व पुलिस के घायल घोड़े शक्तिमान को देखने पहुंचे डॉ. माथुर रायपुर स्थित गौशाला में गए थे जहां उन्होंने दो गाय की टांगों का परीक्षण किया। दुर्घटना के बाद एक गाय की टांग में अधिक खराबी मिली, जिससे उन्हें चलने में दिक्कत आ रही थी।

कृत्रिम टांग लगाने के लिए नाप लेकर डॉ. माथुर जयपुर लौट गए। डॉ. माथुर राजस्थान के पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। दो वर्ष से वह कृष्णा लिंब पर काम कर रहे हैं। अभी तक दो दर्जन से अधिक गायों और एक कुत्ते को कृत्रिम टांग लगा चुके हैं।
विज्ञापन


चलने लगी गाय
शक्तिमान प्रकरण के बाद डॉ. माथुर ने स्वेच्छा से घोड़े को टांग लगाने का प्रस्ताव उत्तराखंड पुलिस को दिया था। 12 अप्रैल को इसी सिलसिले में दून आए थे, जिसके बाद उन्होंने गोशाला का भी निरीक्षण किया। गौशाला से जुड़े एमसी जोशी ने बताया कि गाय की कृत्रिम टांग लगने से अब वह चल फिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें