फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में अब होगी ऑर्थोस्कोपी

Mon, 16 May 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • -ज्वाइंट्स की बीमारियों का पता लगाने में सहायक होती है मशीन
  • -इसी सप्ताह से जोड़ों की समस्या के मरीजों को मिलने लगेगा लाभ 
विज्ञापन
डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थोस्कोपी शुरू होने जा रही है। मरीजों को इसी सप्ताह से इसका लाभ मिलने लगेगा। इसकी मदद से जोड़ों की तमाम बीमारियों का गहन परीक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऑर्थोस्कोपी मशीन दूरबीन विधि से जोड़ों की विभिन्न बीमारियों की जांच करने में सहायक होती है। दून अस्पताल में यह मशीन पिछले करीब पांच वर्षों से रखी गई है। लेकिन इसका उपयोग ना होने के कारण यह मशीन धूल फांक रही थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनने के बाद अस्पताल प्रबंधन अब इस मशीन का उपयोग करने जा रहा है।

कम फीस में मरीज करा सकेंगे टेस्ट
मशीन का उपयोग होने से हड्डियों और जोड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीजों को खासा लाभ मिलेगा। बीमारी का सटीक पता लगने से उनके उपचार में भी सहायता मिलेगा। अस्पताल में कम फीस में टेस्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि प्राइवेट लैब में इस टेस्ट के लिए चार से पांच हजार रुपए शुल्क लिया जाता है। अस्पताल में एम्स की दरों के बराबर ही शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को इस टेस्ट के लिए एक हजार रुपये से भी कम धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें