फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगा! मुहं उठाया और चल दिए ऑफिस

Sun, 29 Sep 2013 10:19 AM IST
अमर उजाला, मसूरी्
विज्ञापन
विज्ञापन
अम मसूरी में जब मन किया मुंह उठाया और चल दिए ऑफिस आगे नहीं चलने वाला है, खासतौर पर मसूरी नगर पालिका में तो बिल्कुल भी नहीं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्ष  2008 के बाद संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को हटाने की बात भी दोहराई।

जीर्ण-शीर्ण सड़कों की मरम्मत
शनिवार की सुबह हुई पालिका की मासिक बैठक में उन्होंने यह बात कही। बैठक में करीब 35 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें बरसात के बाद जीर्ण-शीर्ण सड़कों की मरम्मत, मालरोड का सुंदरीकरण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सभासद विनोद सेमवाल ने पूर्व में न्यायालयों में दायर वादों की पैरवी कर रहे वकीलों के भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा किउच्चतम न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय में 27 लाख रुपये से अधिक पैरवी की फीस दी नियम विरुद्घ दी गई।
विज्ञापन


अगली बैठक में देंगे स्पष्टीकरण
हर एक वाद के लिए अलग अधिवक्ता की नियुक्ति किस नियम के तहत की गई। अधिशासी अधिकारी ने अगली बैठक में इस पर स्पष्टीकरण देने का आश्वासन दिया।

बैठक में ईओ पीएस रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर के सिंह, सभासद अनुज गुप्ता, रमेश भारती, रमेश भंडारी, बीना पंवार, शशि रावत, अरविंद सिंह गुसाईं, कुलदीप रावत, रामी देवी और जसबीर आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें