फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ही निकला पत्नी और बेटी का कातिल, आगे की कहानी उड़ा देगी आपके होश

Sat, 10 Jun 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आदमी ने अपनी पत्नी और बेटी को यात्रा पर लाने के बहाने चाकूओं से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतार द‌िया। पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर ल‌िया। लेक‌िन जो वजह उसने बताई वह आपके होश उड़ा देगी।
विज्ञापन



पुलिस ने चमोली जिले के गोविंदघाट के एक होटल में पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हुए अंबाला के प्रापर्टी डीलर जसबीर सिंह को देहरादून में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 29 मई से फरार था।

आरोपी अंबाला से हत्या की साजिश तैयार कर पत्नी-बेटी को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लाया था। हत्या के कारणों पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। पुलिस हिरासत में वह कभी आर्थिक तंगी तो कभी मानसिक परेशानी की कहानी बताता रहा।   
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि देहरादून और चमोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डबल मर्डर में फरार चल रहे प्रापर्टी डीलर जसबीर सिंह निवासी सेक्टर नौ अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आईएसबीटी पर बस में सवार होकर भागने की फिराक में था।
 
विज्ञापन

इसल‌िए कर दी थी दोनों की हत्या

व्हाट्स एप ग्रुप पर मिले फोटो की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। एसएसपी ने आरोपी जसबीर सिंह से पूछताछ के आधार पर बताया कि प्रापर्टी में नुकसान के कारण वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था।

इसी तनाव में पत्नी जसविंदर कौर (35) और पुत्री सिमरन (16) को हत्या की योजना बनाकर अंबाला से हेमकुंड साहिब यात्रा पर ले आया। रात में गोविंदघाट के एक होटल में कमरा लिया, जहां साथ लाए चाकू से पहले पत्नी और फिर बेटी का गला काटकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद वह कार लेकर फरार हो गया था। उसने कर्णप्रयाग में कार को खड़ी की और अपना मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया। वहां से हरिद्वार होते हुए वह दिल्ली भाग गया और बाद में नासिक चला गया। आरोपी किसी काम से देहरादून आया था, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

हालांकि, पत्रकारों ने सवाल पूछे तो आरोपी कभी आर्थिक तंगी और कभी मानसिक तनाव को हत्या की वजह बताता रहा। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक लाख रुपये की नगदी के अलावा पत्नी की कान की बाली, अंगूठी, झुमके आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें