तमंचा दिखाकर लोगों को डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
डालनवाला पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि करनपुर में एक व्यक्ति तमंचे के साथ घूम रहा है और लोगों पर रौब गालिब कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस टीम सर्वे चौक होते हुए परेड ग्राउंड के पास पानी की टंकी के पास पहुंची। वहां हिमांशु भागवानी निवासी नालापानी रोड, नई बस्ती, डालनवाला की तलाशी ली गई। उसके पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। हिमांशु ने पूछताछ में बताया कि तमंचे को डराने के लिए अपने पास रखता है। खेल मैदान में आए लड़कों को डरा-धमकाकर पैसे लेता है। तमंचा उसे सड़क पर पड़ा मिला था। मा.सि.रि.