फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी ने महिला को पहले पति से तलाक दिलाया, फिर मंदिर में लिए सात फेरे, और अब...

Wed, 15 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा में एक महिला ने सैन्यकर्मी पर शारीरिक शोषण करने, पति से तलाक कराने और मंदिर में शादी के बाद मुकरने का आरोप लगाया है। तहरीर में महिला ने कहा कि फेसबुक पर क्षेत्र निवासी सैन्यकर्मी युवक से उसकी दोस्ती हुई।

विज्ञापन


दिसंबर 2018 में युवक ने उसे एक होटल में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकाकर कहा कि अगर किसी को बताया तो वह महिला के पति को सब कुछ बता देगा।

महिला का आरोप है कि पति को घटना की जानकारी हुई तो उसने उसे घर से निकाल दिया। फरवरी 2019 में वह पुलिस से शिकायत करने आ रही थी कि आरोपी थाने ले जाने के बजाय झांसा देकर दिल्ली ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि उसका पति उसे तलाक दे देगा तभी वह उससे शादी करेगा। सैन्य कर्मी ने दिल्ली में भी जबरन शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि आरोपी के षड्यंत्र में फंसकर उसने पति से तलाक ले लिया।

उसके बाद सैन्यकर्मी ने उससे मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिनों तक वह शारीरिक शोषण करता रहा और इसके बाद अपनी यूनिट में चला गया। अब आरोपी उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें