आईआईटी रुड़की में छात्र छात्राओं को 24 घंटे में किसी भी समय हॉस्टल से बाहर कैंपस में आने जाने की छूट मिल गई है।
जबकि छात्र-छात्राएं एक दूसरे के हॉस्टल में सुबह साढ़े सात बजे से रात 12 बजे तक आने जाने की छूट दी गई है, लेकिन हास्टल से रात 12 बजे के बाद जाने के लिए छात्रों को हॉस्टल के रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। इस बाबत अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आईआईटी में छात्राओं को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक हॉस्टल से बाहर रहने की अनुमति नहीं थी। छात्राएं काफी समय से एक दूसरे के हॉस्टल में आने जाने की छूट दिए जाने की मांग कर रही थी। जिस पर संस्थान प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था।